हरदोई शहर में बीच सड़क पर युवकों की गुंडागर्दी, एक-दूसरे पर जमकर चलाये लात-घूंसे
सीओ सिटी एसके सिंह ने कहा,केस दर्ज कर की जा रही है जांच
हरदोई, अमृत विचार। दीपावली के दौरान शहर में बीच सड़क पर खुली गुंडागर्दी देखी गई। ओवर टेक करने की बात पर दो बाइक सवार आस्तीन समेटते हुए आमने-सामने आ गए, फिर क्या दोनों के बीच खूब जूता-लात हुई। उधर से निकल रहे राहगीर रुक कर हो रहे तमाशे को देखते रहे।
बात दीपावली वाले दिन की है,शहर में मछली मण्डी के पास से दो बाइक सवार गुज़र रहे थे।ओवर टेक को ले कर उन दोनों बाइक सवारों के बीच पहले तो गाली-गलौज हुई, फिर उसके बाद आस्तीन समेटते हुए दोनों आमने-सामने आ गए,बस फिर क्या था,आव देखा न ताव, दोनों के बीच जूता-लात होना शुरू हो गई। उधर से निकल रहे राहगीर भी रुक कर उस तमाशे को देखने लगे।
बताते हैं कि इस तरह बीच सड़क पर हुई गुंडागर्दी में दो युवकों के सिर में चोंटे आई है और कुछ हल्के-फुल्के ज़ख्मी हुए। सीओ सिटी एसके सिंह ने बताया है कि दोनों बाइक सवारों के खिलाफ बवाल किए जाने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: खेत में धुएं से बजने लगा ट्रेन का अलार्म, यात्रियों में दिखी दहशत, मची अफरातफरी
