हरदोई: प्रसव के बाद सीएचसी में हुई बच्चे की मौत, जच्चा ने भी दम तोड़ा, पिता का आरोप- इलाज में बरती गई लापरवाही
हरदोई। सीएचसी पर प्रसव होने के कुछ ही घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। डाक्टरों ने जच्चा का सही हाल बताते हुए उसकी छुट्टी कर दी। घर पहुंचते ही वहां उसकी हालत बिगड़ गई। उसके बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप बरतने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के अमिरता गांव निवासी अंकित की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति को पहला प्रसव होना था। उसे करीब एक सप्ताह पहले प्रसव के लिए सीएचसी बावन में भर्ती कराया गया था।जहां पर उसने बच्चे को जन्म दिया था, जन्म होने के कुछ ही घंटे बाद बच्चे की वहीं मौत हो गई। उसके अगले डाक्टरों ने प्रीति की सही हालत देख कर उसकी छुट्टी कर दी।
घर पहुंचने दूसरे ही दिन उसकी हालत बिगड़ गई। पहले वहीं इलाज कराया गया, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो घर वाले उसे महिला अस्पताल ले कर पहुंच गए। जहां सोमवार की शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रीति के पिता खुशीराम निवासी ललवापुर थाना टड़ियावां ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले अपनी बेटी की शादी की थी।
उसका आरोप है कि प्रीति के ससुराल वालों ने उसके इलाज में लापरवाही बरती जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने खुशीराम की तहरीर पर शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर मचा घमासान, अब सपा नेता ने भी उठाया सवाल, बेटी का पोस्ट भी हुआ वायरल
