मुरादाबाद : आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू, कांग्रेसियों ने जयंती पर किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयंती पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद

मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गंज गुरहट्टी पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद आदि ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नीव रखकर आकार तैयार किया।  उन्होंने देश में औद्योगिक क्रांति से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की।  देश के लिए बड़े संस्थान एम्स ,डीआरडीओ इसरो की स्थापना कराई। बांधों का निर्माण कराया, विश्वविद्यालयों की स्थापना कर किसानों के लिए योजनाएं निर्धारित की। भारत को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए तेजी से नए आयाम स्थापित किए।

उन्होंने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को अपना प्रथम कानून मंत्री  और संविधान सभा प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। वह देश के महानायक थे। इस दौरान भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, मंगल सेन, दानिश, श्याम सरन एडवोकेट, यासिर फरमान मोहम्मद जुनेद पार्षद, शहजाद खां नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

संबंधित समाचार