प्रयागराज : फौजी के खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी 

प्रयागराज : फौजी के खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी 

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी अंर्तगत मड़ौका मोहल्ले के मायापुरी कालोनी में सोमवार देर रात फौजी के खाली मकान से  चोरों ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल कर जांच शुरू की। 

मध्य प्रदेश के सोहागी निवासी राघवेंद्र सिंह सेना में हैं। मड़ौका के मायापुरी कालोनी में उन्होंने मकान बनवाया है, जिसमें उनका परिवार रहता है। इन दिनों वह भी यहां आए हुए थे। दीपावली पर्व पर रविवार सुबह उन्होंने अपने बच्चों को रिश्तेदार के संग घर भेज दिया। सुबह करीब आठ बजे बच्चे जब घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा था। इसकी जानकारी बच्चों ने राघवेंद्र को दी तो वह भी वहां से तत्काल चल पड़े। सूचना पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसना चाह रहे थे लेकिन सफल नही हो सके। पीछे के घर से छत पर जाकर टीन शेड हटाकर उचक्के सीढ़ी के सहारे नीचे आ गए। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी से आभूषण चोरी कर लिया। बताया जाता है कि ग्यारह लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं।

ये भी पढ़ें -कैदियों का बोझ झेल रही नैनी सेंट्रल जेल को योगी सरकार ने किया बोझ से मुक्त