शाहजहांपुर: भैयादूज पर घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बंथरा-शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन की काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस से एक यात्री की गिरकर मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक लखनऊ जिले का था। खबर सुनकर परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले उसका शव लेकर लखनऊ चले गए। लखनऊ जिले के मानकनगर थाना के मोहल्ला धोबी वाली गली निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार हरिद्धार में एक होटल पर काम करता था।

वह भैयादूज के पर्व पर सोमवार की रात साढ़े तीन बजे  काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर लखनऊ जा रहा था। बंथरा-शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड ने कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मेमो दिया।

थाना प्रभारी रेहान खां सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। उसकी जेब से मोबाइल और आधार कार्ड निकला। पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकालकर परिवार वालों को सूचना दी।

भाई रोहित परिवार वालों के साथ दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा और शव की शिनाख्त अंकित कुमार के रूप में की। अंकित दरवाजे पर खड़ा था और झटका लगने से नीचे गिर गया। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में अंकित छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले उसका शव लेकर लखनऊ चले गए। मौत की खबर से परिवार में रोना पिटना गया।

ये भी पढ़ें : शाहजहांपुर: करोड़ों की सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने किया प्लाटिंग का प्रयास

संबंधित समाचार