IND VS NZ, 1st Semi Final World Cup 2023 : भारत-न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
मुंबई। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें रहेंगी।
Prepping 🆙 for the big clash in Mumbai 👌👌#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/xwu9W0qgA3
— BCCI (@BCCI) November 14, 2023
भाग्य बहादुरों का साथ देता है-रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा समय आ गया है कि भाग्य आपका साथ दे और भाग्य बहादुरों का साथ देता है। रोहित ने कहा कि सिर्फ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरने के कारण मेजबान टीम को अपनी मानसिकता और रवैये को लेकर कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। मौजूदा विश्व कप में भारत सबसे अधिक दबदबा बनाने वाली टीम रहा है जिसने अपने सभी नौ लीग मैच जीते और अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। टीम अब वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। रोहित ने कहा, अगर आप देखेंगे तो टूर्नामेंट के पहले हाफ में हमने शुरुआती पांच मैच में लक्ष्य का पीछा किया और फिर अगले चार मैच में पहले बल्लेबाजी की। हम जिन विभागों पर ध्यान देना चाहते थे उनमें से अधिकांश पर हम काम कर चुके हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में बारिश डाल सकती है खलल
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को यहां होने वाले विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बारिश खलल डाल सकती है। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व दिन की व्यवस्था है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिक तेज बारिश होने की संभावना है। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार मैच पूरा होने के लिए दोनों टीम का कम से कम 20 ओवर खेलना अनिवार्य है। लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता तो इस मैच का कोई परिणाम नहीं निकलेगा तथा दक्षिण अफ्रीका की टीम लीग चरण की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर रहने के कारण अहमदाबाद में रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी। लीग चरण में भारत अपने सभी नौ मैच जीत कर शीर्ष पर रहा था जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर रहा था।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक गणेश दास ने पीटीआई से कहा,‘‘गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश हो सकती है। दिन आगे बढ़ने के साथ बारिश थोड़ा तेज हो सकती है लेकिन शुक्रवार को अधिक तेज बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : IND vs NZ World Cup 2023 : सुनील गावस्कर ने कहा- केन विलियमसन को पता होगा कि कुलदीप से कैसे निपटना है
