IND vs NZ, World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से पहले बवाल, BCCI पर लगा वानखेड़े की पिच बदलने का आरोप!
मंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप-2023 का सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करने जा रहे हैं, वहीं कीवी टीम की बागडोर केन विलियमस के कंधों पर है। इस मैच से पहले ही बवाल खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुमति लिए बिना पिच को बदल दिया है। ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया। इन आरोपों पर अब बीसीसीआई, आईसीसी की सफाई आई है।
बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर कहा, 'आईसीसी का स्वतंत्र पिच सलाहकार मेजबान और आयोजन स्थलों के साथ उनके प्रस्तावित पिच आवंटन पर काम करता है और यह प्रक्रिया इस लंबाई और प्रकृति के पूरे आयोजन के दौरान जारी रहती है।
ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया कि सेमीफाइनल अब उस पिच पर होने वाला है जिसका उपयोग पहले ही दो बार किया जा चुका है, ऐसे में स्पिनर्स को मदद सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एंडी ने बताया है कि पिच नंबर-7 पर मैच होना था, ये ताजा पिच है। लेकिन आखिरी समय पर इसे बदला गया और तय किया गया कि पिच नंबर-6 पर मैच होगा जिस पर पहले से ही दो मैच हो चुके हैं। एंडी ने बताया कि पिच नंबर-7 में कुछ परेशानी थी। एंडी ने कहा कि वह इस बात को शेयर नहीं कर सकते कि क्या परेशानी थी?
ये भी पढ़ें : VIDEO : 'ये कौनसा नशा...', विवादित बयान पर भज्जी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक को सुनाई खरी-खरी
