Kanpur: शासन के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन... गौशाला की हालत बदतर, भूख प्यास से गौवंशो की तड़प-तड़पकर हो रही मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर मे गौशालाओं की हालत बदतर होती जा रही है।

कानपुर मे गौशालाओं की हालत बदतर होती जा रही है। भूख प्यास से गौवंशों की तड़प-तड़पकर मौत हो रही है। जिम्मेदार सबकुछ जानने के बाद भी अंजाम बने हुए है।

कानपुर, अमृत विचार। गोशालाओं में गौवंश की सेवा नहीं हो पा रही है। तमाम कड़े दिशा निर्देशों के बाद भी गायों व बछड़ों को भरपेट चारा नहीं मिल पा रहा है। परिणाम स्वरूप वह भूख बिलबिला रही हैं और दम तोड़ रही हैं। इतना ही नहीं बीमार गौवंश का उपचार कराने को लेकर भी ग्राम प्रधान और सचिव गंभीर नहीं हो रहे हैं। आए दिन गौवंश की मौत की खबर आ रही है लेकिन प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

इतना ही नहीं पर्याप्त चारे का इंतजाम भी गोशालाओं में नहीं हो पा रहा है। गांवों में पराली के बदले खाद देने की योजना भी कारगर साबित नहीं हो रही है। गौवंश की मौत की बात करें तो ताजा मामला कल्याणपुर ब्लाक के लोहारखेड़ा गांव का है। यहां दो गायों की मौत हो गई।

बेसहारा गोवंश के लिए ही गांवों में गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। पशुओं को पर्याप्त चारा और पानी मिले इसके लिए प्रधानों को बजट भी आवंटित किया गया है। उन्हें किसानों से पराली लेकर बदले में खाद देने के लिए कहा गया है, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है।

परिणाम स्वरूप गायों की स्थिति खराब हो रही है। पिछले हफ्ते घाटमपुर क्षेत्र में गायों की मौत का मामले की जांच हो भी नहीं पायी थी कि कल्याणपुर विकास खंड के लोहारखेड़ा गांव में बनी गोशाला में पिछले तीन दिन के अंदर दो गायों की मौत हो गई। एक गाय मरणासन्न स्थिति में पायी गयी है।

ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान ने लिखा पढ़ी में अब तक 54 गायों की मौजूदगी दर्ज कि है, जबकि गोशाला में 48 गौवंश ही मौजूद हैं। गौ रक्षा दल के सदस्य अमित तिवारी, श्यामजी द्विवेदी समेत कई सदस्यों ने गोशाला में जाकर जमकर हंगामा काटा। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज टिकरा मौके पर पहुंचे और शांत कराया। गायों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए बीते एक महीने से डॉक्टर भी नहीं पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया कमाल, मुंह के कैंसर से पीड़ित वृद्धा की ऐसे बचाई जान...

संबंधित समाचार