Bhai Dooj 2023: Banda में भाईयों के माथे पर बहनों ने टीका लगाकर मांगा रक्षा का संकल्प, उपहार भी दिया
बांदा में भाईयों के माथे पर बहनों ने टीका लगाकर मांगा रक्षा का संकल्प।
बांदा में भाईयों के माथे पर बहनों ने टीका लगाकर रक्षा का संकल्प मांगा। भाईयों ने बहनों को उपहार भी दिए। इसके साथ ही बहनों से प्यार मांगा।
बांदा, अमृत विचार। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भैया दूज (यम द्वितीया) समूचे जनपद में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही पूजा अर्चना कर भाईयों के माथे पर तिलक सजाया और उनका मुंह मीठा कराया। माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने भाई से अपनी रक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं भाइयों ने अपनी हैसियत के अनुसार उन्हें मनपंसद उपहार भेंट किया।
बुधवार को समूचे जनपद में भैया दूज का पवित्र त्योहार के त्योहार के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर हल्दी का टीका लगाया और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को सामर्थ्यनुसार भेंट में गिफ्ट दिया। बहनों ने भाइयों का माथा सजाकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया। सुबह-सुबह भाई-बहनों ने टीका कराने की तैयारियां शुरू कर दी थी। बहनों ने सुबह से जहां यम द्वितीया की विधिवत पूजा अर्चना की, वहीं भाई भी
सुबह से नहा-धोकर टीका कराने को आतुर दिखाई दिए। शुभ मुहूर्त के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका सजाया और आरती उतारी। इसके बाद भाई का मुंह मीठा कराकर उनसे जीवन भर रक्षा करते रहने का संकल्प लिया। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा के भरोसे के साथ ही हैसियत के अनुसार उपहार भेंट किया। फिर भाई-बहनों ने मिलकर पकवानों का लुत्फ उठाया और एक दूसरे के साथ खूब खुशियां बांटी।
भाईदूज के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडारों में भी सुबह से ही भीड़ भाड़ का नजारा देखने को मिला। भाईयों का मुंह मीठा कराने के लिए बहनों ने भाई की पसंद का ख्याल रखते हुए मिठाई खरीदी। जिन भाइयों की बहनें उनसे दूर रहती हैं, उन्होंने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ऑनलाइन टीका की रस्म निभाई। किसी ने मोबाइल पर बहनों से बात की तो किसी ने वीडियो काल के जरिए बहनों पर प्यार लुटाया। समूचे जनपद में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
प्रतिष्ठानों और वाहनों की हुई पूजा-अर्चना
दीपावली की पूजा अर्चना और दीप जलाने के बाद बंद हुए कल-कारखानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों का ताला बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ खुला। हालांकि इस बार दीपावली और परीवा के बीच एक दिन अंतराल होने के कारण परीवा के पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही और किसी ने सोमवार को तो किसी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा किया। जबकि बुधवार को भाईदूज मनाया गया और वाहनों व प्रतिष्ठानों का पूजन किया गया।
ये भी पढ़ें- Etawah Train Fire : अप दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री डिब्बे में लगी आग… मची अफरा-तफरी, आठ झुलसे, देखें- VIDEO
