महराजगंज में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल साहनी (32) और विनोद साहनी (38) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि अनिल और विनोद विपरीत दिशा से आ रहे थे, जब बुधवार रात यहां कोल्हुई इलाके के पैसिया लालैन गांव में उनकी मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

ये भी पढ़ें- कुतुबखाना पुल: दिसंबर तक वादा पर मार्च से पहले काम पूरा होना मुश्किल

संबंधित समाचार