अयोध्या: साकेत महोत्सव में छाई अवधी की छटा, दुरदुरिया पूजन से सजा आंगन

अयोध्या: साकेत महोत्सव में छाई अवधी की छटा, दुरदुरिया पूजन से सजा आंगन

पूराबाजार, अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के रसूलाबाद के सुबटहा में चल रहे साकेत महोत्सव के छठवें दिन अवधी लोक संगीत को समर्पित रहा। यहां 1400 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन से महोत्सव का आंगन सजाया। कार्यक्रम में अनुष्का वसु की टीम ने राम आए अवध की ओर सजनी पर रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। जौनपुर के लोक गायकों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा अनेक खेल प्रतियोगिता हुई।

जिसमें शक्ति चेतना विद्यालय व पंडित विजय राम सरस्वती शिक्षा कुंज विद्यालय कादीपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्षों व स्वयंसेवकों को  सेवापुंज सम्मान से सम्मानित किया गया। कवियत्री सुनीता पाठक आभा की टीम द्वारा मुख्य अतिथि अति पांडेय व विशिष्ट अतिथि सहजनवा गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष अंजू सिंह का स्वागत किया गया।

अध्यक्ष राजेश चौबे, सुरेंद्र उपाध्याय, हरिशंकर तिवारी, केसरी प्रसाद तिवारी, डॉ. अशोक मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. अभय सिंह, सपा नेता पंकज पांडेय, खाकी वाले गुरु जी रंजीत यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बैकुंठधाम में हुआ सहारा श्री सुब्रत राय का अंतिम संस्कार, बड़े पोते ने दी मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल