Unnao News: चलती बाइक में लगी आग... मची अफरा-तफरी, युवक व युवती ने कूदकर जान बचाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में चलती बाइक में आग लग गई।

उन्नाव में चलती बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। युवक व युवती ने कूदकर जान बचाई।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव शहर के कचहरी पुल पर चलती बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी गच गई। बाइक सवार युवक व युवती ने कूदकर बचाई जान। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बाइक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

बता दें कि कचहरी ओवर ब्रिज पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बीच पुल पर एक चलती बाइक में आग लग गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी आरिफ पुत्र कासिम किसी काम से बाइक से कचहरी पुल से बड़ा चौराहा की ओर जा रहा था। बीच पुल पर उसकी बाइक में आग लग गई। धुआं उठता देख पीछे चल रहे बाइक चालक ने उसे इसकी जानकारी दी।

युवक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में बाइक से लपटें उठने लगीं। बाइक जलती देख अन्य वाहन वहीं रुक गए। ट्रैफिक पुलिस ने ओवर ब्रिज के दोनों छोर पर ट्रैफिक रोक दिया। राहगीरों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद ओवर ब्रिज पर यातायात सुचारू हो सका। बताया जा रहा है बाइक में एक युवती भी बैठी थी जो घटना के बाद वहां से चली गई।

ये भी पढ़ें- Unnao Suicide: अधेड़ व मजदूर समेत तीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार