नानकमत्ता: चोरी का आरोपी मुंशी और कथित प्रेमिका गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। राइस मिल से 11 लाख की चोरी कर फरार हुए आरोपी मुंशी और उसकी कथित प्रेमिका को पुलिस ने एक लाख 48 हजार रुपये की नगदी और जेवरातों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने बताया कि 25 अक्टूबर को जय प्रकाश अग्रवाल निवासी नानकमत्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि मिल में काम करने वाला मुंशी पवन सिंह चौहान निवासी लीती थाना कपकोट जिला बागेश्वर, हाल निवासी किशनपुर थाना नानकमत्ता किसानों के लेन-देन के लिये गल्ले में रखे 11 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। 

20 दिन के बाद पुलिस ने आरोपी पवन सिंह और उसकी कथित प्रेमिका बसन्ती उर्फ बासू निवासी गलाती थाना धारचूला पिथौरागढ़ को शिव शक्ति विहार फेज थाना मुखानी नैनीताल से चोरी की रकम एक लाख 48 हजार रूपये और जेवर तथा दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश की विभिन्न बैंकों में रुपये ट्रांसफर किए थे लेकिन पुलिस ने पूछताछ कर रुपये बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज