प्रतापगढ़ : पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर बचाई फॉलोवर की पत्नी की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा खैरा गौरबारी निवासी फूलचंद दूबे गड़वारा पुलिस चौकी में खाना बनाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी पिंकी दूबे बीमार थी। बीमारी से अत्यधिक रक्त स्राव हुआ। जिससे पिंकी को खून की कमी हो गई। खून की शीघ्र आवश्यकता थी। 

फॉलोअर फूलचंद दूबे ने यह बात गड़वारा चौकी इंचार्ज राकेश चौरसिया को बताई। चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। वह साथी एसआई राज कुमार मिश्र और सिपाही राजेश के साथ गुरुवार को मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचे। तीनों लोगों ने फॉलोअर की पत्नी के लिए रक्तदान किया। समय से रक्त की उपलब्धता होने पर पिंकी की हालत अब बेहतर है। पुलिस कर्मियों के इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है। फॉलोअर ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें : बहराइच : बीएसए ने 1520 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोकने के दिए निर्देश, नाराजगी

संबंधित समाचार