बहराइच : शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के हंसना धवरिया गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में बृहस्पतिवार रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान हुआ है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसना धवरिया निवासी रंजीत कुमार पुत्र ओमप्रकाश बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात को उनके मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के चलते मकान में रखा बेड, बिस्तर, कपड़ा, पंखा, समेत अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाया गया। सुबह ग्रामीण रंजीत कुमार ने ग्राम प्रधान के माध्यम से हल्का लेखपाल को सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग और तहसील को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीण के मुताबिक आग लगने से डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें -जौनपुर में कोचिंग संचालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार