बिजनौर: गुस्साए भाकियू पदाधिकारियों ने नहीं वसूलने दिया टोल टैक्स 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के धामपुर फोरलेन स्थित टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया और उन्होंने टोल फ्री कर दिया। सभी लाइनों से वाहनों को आने-जाने दिया। शुक्रवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गन्ना समिति में प्रारंभ हुई।

जहां पर उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा करने के बाद क्षेत्र के कृषकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बाद में गुस्साए  किसानों ने ग्राम पुरैनी के पास स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों के आने-जाने के लिए 3:30 बजे फ्री कर दिया और वे धरने पर बैठ गए। भाकियू का कहना है कि उनके कार्यकर्ता व पदाधिकारी जब भी टोल प्लाजा पर जाते हैं तो उनका टोल काट लिया जाता है।

बार-बार समझाने के बाद भी टोल पर तैनात कर्मचारी नहीं मानते। इस बीच जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फर नगर प्रभारी सुरपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, राजपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह, राहुल सिंह, पुखराज, पूर्व प्रधान महेश कुमार, राजवीर सिंह, रामपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, टोल प्लाजा पहुंच गए। बाद में सूचना मिलने पर तहसीलदार नगीना, थाना प्रभारी क्राइम, तथा टोल प्लाजा के मैनेजर सुनील यादव के बीच वार्ता हुई।

इसमें भाकियू के पदाधिकारी का कहना था कि उनके वाहनों को टोल प्लाजा पर न रोका जाए। टोल प्लाजा के मैनेजर ने आश्वासन दिया तो भाकियू के कार्यकर्ता वापस चले गए। करीब ढाई घंटे तक टोल प्लाजा फ्री रहा।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट के बाद सिगरेट से जलाकर किया प्रताड़ित

संबंधित समाचार