बरेली: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन अब 5 दिसंबर तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 5 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जा सकती है। अब तक करीब 23 सौ आवेदन हो चुके हैं। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।

विश्वविद्यालय ने दो महीने पहले पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि निर्धारित की थी। इसके तहत 7 अक्टूबर तक फार्म भरे जाने थे। फिर इसे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद 23 अक्टूबर को भी तिथि विस्तारित की गई थी। अब एक बार फिर से तिथि बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें- अमृत विचार के चार वर्ष पूरे होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दी बधाई

संबंधित समाचार