गोंडा: स्कूटी सवार चाचा-भतीजे को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, चाचा की मौत, भतीजे की हालत‌ गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बभनजोत, गोंडा। गौरा चौकी सादुल्लाह नगर मार्ग स्थित भानपुर गांव के पास स्कूटी सवार चाचा भतीजे को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद डाला। इस हादसे में चाचा की मौके पर हो हो गयी जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल भतीजे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की छानबीन में जुटी है। 

खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बनगवां निवासी संजय प्रजापति (30) अपने भतीजे विनोद कुमार (28) के साथ ब‌हस्पतिवार को गौरा चौकी बाजार गया था। देर रात करीब 9 बजे दोनो स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में भानपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली उसकी स्कूटी भिड़ गयी और दोनों को रौंदते हुए निकल गयी।

इस हादसे में संजय प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने घायल विनोद को  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत भेजा जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।‌

गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: वन विभाग के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, पैसा लेकर अवैध तरीके से कटवा रहा हरे पेड़!

संबंधित समाचार