UP में कई IAS को मिली नई जिम्मेदारी, अमृत त्रिपाठी बने सीईओ BIDA  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में कई आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इन आईएएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आईएएस अमृत त्रिपाठी को विशेष सचिव नियोजन से सीईओ बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) बनाया गया है। वहीं आईएएस प्रणता ऐश्वर्या को सीडीओ इटावा से एएमडी परिवहन बनाया गया है।आईएएस प्रशांत शर्मा विशेष सचिव मत्स्य से विशेष सचिव ऊर्जा विभाग बनाये गए हैं। 

इसके अलावा आईएएस ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा से अपर आयुक्त आबकारी और 2012 बैच के आईएएस ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा से विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। इसी क्रम में आईएएस प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव मत्स्य से विशेष सचिव ऊर्जा विभाग बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें -World Cup 2023 : भारत की जीत के लिए कांग्रेस ने किया हवन-पूजन, अजय राय बोले - जीतेगा INDIA

 

संबंधित समाचार