कृषि विधेयकों के विरोधी किसानों की खुशहाली के विरोधी: अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि कृषि सुधार विधेयकों का विरोध करने वाले लोग असल में किसानों की खुशहाली और उनकी उपज के सही मूल्य के विरोधी हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल के रबी फसलों …

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि कृषि सुधार विधेयकों का विरोध करने वाले लोग असल में किसानों की खुशहाली और उनकी उपज के सही मूल्य के विरोधी हैं।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल के रबी फसलों के एमएसपी बढाने के निर्णय के बाद अमित शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा है, “मोदी सरकार का हर दिन हर क्षण किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। आज 6 रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने उसी संकल्प को पुनः दोहराया है। मैं इसके लिए उनका ह्रदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के कृषि सुधार विधेयकों का विरोध करने वाले लोग असल में किसानों की ख़ुशहाली और उनकी उपज के सही मूल्य के विरोधी हैं। ये लोग नहीं चाहते कि देश का पेट भरने वाला अन्नदाता कभी उनके समान समृद्ध और सशक्त हो पाए। लेकिन मोदी सरकार किसानों को उनका अधिकार देकर रहेगी।”

एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा, “जो लोग किसानों को भड़का कर अपनी खोई राजनीतिक जमीन ढूंढ़ रहे हैं, उन्होंने 2009-14 तक सत्ता में रहते हुए किसानों से मात्र 1.25 लाख मीट्रिक टन दाल खरीदी, वहीं मोदी सरकार ने 2014-19 में 76.85 लाख मीट्रिक टन दाल खरीदी। यह 49.62% का फर्क उनके ढोंग और मोदी जी के समर्पण को साफ दर्शाता है।”

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय में छह रबी फसलों का एमएसपी बढाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

संबंधित समाचार