Chhath Puja 2023: उन्नाव में छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के मद्देनजर गंगा तटों पर मौजूद रहेंगे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी।

उन्नाव में छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई। गंगा तटों पर समतलीकरण के साथ साफ सफाई कराई गई। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर गंगा तटों पर गोताखोर मौजूद रहेंगे।

उन्नाव, अमृत विचार। पूर्वांचल के प्रमुख छठ पर्व को लेकर उन्नाव के गंगा तटों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। घाटों का समतलीकरण कराने के साथ साफ-सफाई भी कराई गई है। जिले के आलाधिकारी पर्व को लेकर गंगा तटों पर बराबर निरीक्षण कर रहे हैं।

बता दें कि संतान प्राप्ति, पति की लंबी उम्र व सुख समृद्धि के लिये मनाये जाने वाले छठ पर्व को लेकर उन्नाव के सभी गंगा तटों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। छठ पर्व का शनिवार को दूसरा दिन है। पहले दिन नहाय-खाए के बाद दूसरे दिन खरना या लोहंडा है। छठ पूजा सुबह और शाम के अर्घ्य के साथ 20 नवंबर तक चलेगी।

इसमें सूर्य को पहला अर्घ्य 19 नवंबर की शाम को दिया जायेगा। छठ पर्व पूर्वांचल और मैथिल के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। छठ पूजा के दिन घर के सभी सदस्य व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती है और बच्चों से जुड़े कष्टों का निवारण होता है। माना जाता है कि छठ मइया का व्रत रखने से सूर्य भगवान की कृपा बरसती है।

नगर पालिका गंगाघाट के ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व के दौरान शुक्लागंज के सभी घाटों पर डीएम के निर्देश पर लाईटिंग, एनाउन्समेन्ट सिस्टम, मोबाइल टॉयलेट, यूरीनल, महिलाओं के वस्त्र बदलने का स्थान (इनक्लोजर) आदि की व्यवस्था की गई हैं। जिससे किसी को कोई परेशानी न उठानी पड़े। इसके साथ सुरक्षा के मद्देनजर सभी घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ 25 नावें व 25 गोताखोरों को भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: पिंटू सेंगर हत्याकांड में आया था नाम, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की थी हत्या... तब से चल रहा था फरार

संबंधित समाचार