Kannauj में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सरकार पर खूब बरसीं, बोली- सरकार युवाओं को नौकरियां देने की बजाय छीनने का कर रही कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज के तालग्राम पहुंचीं डिंपल यादव सरकार पर खूब बरसीं।

कन्नौज के तालग्राम पहुंचीं डिंपल यादव सरकार पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरियां देने की बजाय छीनने का कार्य कर रही। इसके साथ ही कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया और टीवी में बुलडोजर गरज रहा है।

कन्नौज, अमृत विचार। पीडीए समाजवादी साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने तालग्राम पहुंचीं कन्नौज सांसद रह चुकीं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल तो ले आई है लेकिन लागू कब होगा? यह बिल भाजपा का चुनावी पैंतरा भर है।

शनिवार को यहां पहुंचीं डिंपल ने पीडीए साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बस अड्डा मैदान पर एक सभा को संबोधित किया। महिला आरक्षण बिल पर कहा कि विद्वानों का मानना है कि 2040 तक यह लागू नहीं हो पाएगा। सरकार युवाओं को नौकरियां देने की बजाय छीनने का कार्य कर रही है।

इससे प्रदेश का युवा हताश है। सिर्फ सोशल मीडिया व टीवी पर भाजपा का बुलडोजर गरज रहा है और कानून व्यवस्था बेहतर होने का प्रचार किया जा रहा है। जमीनी हकीकत कुछ और है। महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर कहा कि यहां की जनता ने हमेशा ही समाजवादी विचारधारा का साथ दिया है।

कन्नौज की जनता से पुराना रिश्ता है। इसका पूरा सम्मान रखा जाएगा। 100 दिनों से साइकिल यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव, तालग्राम चेयरमैन मोहसीन उर्फ जानू खान, अभिषेक यादव, जय कुमार तिवारी, अमित कुमार यादव, छोटे ठाकुर, अवनीश यादव, कंचन कनौजिया, यश दोहरे, पूर्व प्रधान हारून सिद्दीकी, मुकीम खां, उमेश पाल, अंकुर यादव, मनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: पिंटू सेंगर हत्याकांड में आया था नाम, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की थी हत्या... तब से चल रहा था फरार

संबंधित समाचार