प्रयागराज : अशरफ की पत्नी, सालों और प्रधान पर दर्ज हुआ मुकदमा, वक्फ बोर्ड प्रॉपर्टी से जुड़ा है मामला
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी ज़ैनब, साले सद्दाम, और ज़ैद मास्टर,हटवा के ग्राम प्रधान शिबली और मुतवल्ली व उसकी पत्नी सहित एक अन्य के खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि अशरफ के ससुराल पक्ष ने मुतवल्ली के साथ मिल कर वक्फ की प्रॉपर्टी पर न केवल कब्ज़ा किया बल्कि उस पर अवैध निर्माण करके बेचने भी लगे।
प्रयागराज के पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर में वक्फ संपत्ति नम्बर 67 में दर्ज है जिसमे कई बीघा जमीन है। जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये के करीब है। इसके मुख्य मालिकान सय्यद मोहम्मद एजाज़ ने इन संम्पत्तियो को वक्फ के सुपुर्द किया था। इन सम्पत्तियों की देखरेख के लिए वक्फ की तरफ से मोहम्मद अशियाम को मुतवल्ली नियुक्त किया गया था। बीमारी की वजह से पीड़ित शहर के बाहर इलाज करा रहा था इसी का फायदा उठा कर अशरफ के साले ज़ैद मास्टर,सद्दाम शिबली प्रधान,और मुतवल्ली असियाम और उसकी पत्नी ज़ीनत ने कूट रचित दस्तावेज़ तैयार करके ज़मीनों को बेच दिया। इतना ही नहीं जमीन पर अवैध निर्माण भी करने लगे।
शिकायत कर्ता जब वापस आया तो देखा की वक्फ की 50 करोड़ कीमत की जमीनों को अशरफ के ससुराल पक्ष के लोगो ने झूठे बैनामे और कूट रचित दस्तावेज़ तैयार करा कर बेच दिया । वक्फ की संम्पत्तियो को बेचने की शिकायत मंडलायुक्त और डीएम से भी की गई थी । अफसरों ने इस मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। उसके बाद शिकायत कर्ता को अशरफ के सालों और शिबली प्रधान व कुछ अज्ञात दबंगो द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही।
आरोप है कि इन्ही वक्फ की जमीनों पर मकान दुकान बनवा कर अशरफ के ससुराल में पैसा पहुचाया जा रहा है। अवैध निर्माण ध्वस्त करने और ज़मीन का कब्ज़ा वापस वक्फ को सौंपने की पैरवी न करने को लेकर अशरफ के साले और हटवा के कई बादमश पीड़ित को लगातार डराते धमकाते आ रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर आज पुरामुफ़्ती थाने में मुतवल्ली मोहम्मद असियाम उसकी पत्नी ज़ीनत अशरफ की पत्नी ज़ैनब,अशरफ के साले ज़ैद और सद्दाम,हटवा के प्रधान शिबली,और तारिक के खिलाफ धारा 419, 420, 467,468, 471, 506 की धराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब मामला खुलने पर जल्द ही वक्फ की जमीनों पर अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की करवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें -अंतर्देशीय मत्स्य पालन में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का मिला पुरस्कार
