बरेली: बिथरी में 46 बीघा में बन रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बिथरी चैनपुर में 46 बीघा क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

बिथरी चैनपुर में बिचपुरी गांव में शिव मंगल सिंह, बादाम सिंह और अन्य 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध काॅलोनी का निर्माण करा रहे थे। पहाड़गंज में अकील अहमद, वाजिद अली और अन्य आठ बीघा में और फरीदापुर इनायतखां में आबिद अली और अन्य 28 बीघा में अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे।

बीडीए के एई हरीश कुमार, जेई सुनील गुप्ता, एसके सिंह की प्रवर्तन टीम ने सभी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार ने लोगों को आगाह किया कि वह संपत्ति खरीदते समय बीडीए से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख जरूर देख लें।

ये भी पढे़ं- बरेली: विषय नहीं बदलने से परीक्षा फार्म भरने में आ रहीं दिक्कतें

संबंधित समाचार