Auraiya News: आगरा इंटरसिटी के एसी कोच से धुआं निकलने पर मची अफरा-तफरी… ट्रेन रुकने पर यात्री उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में आगरा इंटरसिटी में अचानक से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

औरैया में आगरा इंटरसिटी मं अचानक से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस पर अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन को करीब 15 मिनट तक के लिए रोक दिया गया।

औरैया, अमृत विचार। आगरा फोर्ड से चलकर लखनऊ जा रही डाउन इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एसी चेयर कोच नंबर1A के बाथरूम निकट रखे अग्निशमन यंत्र से अचानक धुआं निकलने लगा। कोच में धुंआ भरने से यात्रियों में हड़कंप मचने पर ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर रविवार सुबह साढ़े नौ बजे रोका गया।

इस पर कोच से यात्री बाहर निकल कर प्लेटफार्म पर उतर आए। कोच की जांच पड़ताल के बाद करीब ट्रेन को 15 मिनट बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल गुरमीत सिंह, कांस्टेबल वीरभान सिंह समेत रेलवे कर्मी और लोकोपायलट ने जांच पड़ताल की।

थानाप्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुचंकर जानकारी लेते हुए बताया कि सिलेंडर से किसी यात्री ने छेड़छाड़ करने से धुआं छा गया था। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को सकुशल रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें- Good News: Kanpur में रिंग रोड निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, NHI के अधिकारियों ने चिह्नित जमीन पर अपना कब्जा लेना शुरू किया

संबंधित समाचार