प्रयागराज: भारत की विश्वकप में जीत के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज,अमृत विचार। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2023 जीत के लिए प्रयागराज में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने की कामना से पूर्वाचल छठ समिति की ओर से पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने की कामना के लिए खेल प्रेमियों को संकट हरण हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा गया। खेल प्रेमी अरविंद सिंह ने बताया कि हम भारतीय टीम को विश्व विजेता होना देखना चाहते हैं। क्रिकेट एक सर्व लोकप्रिय खेल है। इसमें दोनों टीमें अपने देश के लिए खेलती हैं। जब दो टीमें खेलेंगी तो एक की जीत और दूसरी की हार निश्चित है। यहां पर पाठ कर रहे खेल प्रेमी अपने देश को विजेता के रूप में देखना चाहते हैं।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ : उत्तरकाशी में फंसे श्रमिकों और भारत की जीत के लिए नागेश्वर महादेव मन्दिर में हुआ यज्ञ

संबंधित समाचार