लखनऊ : Mau to Mumbai ट्रेन को मिली मंजूरी, रेल मंत्री 22 नवम्बर को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। छठ पर्व पर भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। मऊ से मुंबई तक जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री ने यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा को फोन कर दी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। जिससे पूर्वांचल के लोगों की मुंबई यात्रा आसान हो सके। इसके लिए मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसके लिए पत्र भी लिखा था। जिसके बाद एक सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मऊ को मिली है। इसके लिए मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री को धन्यवाद भी दिया है।

आस्था के इस महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार ने मऊ से मुंबई एक नई साप्ताहिक रेल गाड़ी की मंजूरी मिलना पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। मंत्री एके शर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, कानपुर होते हुये मुंबई तक नई ट्रेन संचालन के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मऊ से मुंबई जाने वाली एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि ट्रेन में लोगों को जगह नहीं मिलती है और काफी भीड़ भी होती है। जिसके कारण इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की जरूरत है। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मऊ से मुंबई तक के लिए मंजूरी दे दी है। मंत्री एके शर्मा ने बाताया कि 22 नवम्बर, बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन कर हरी झंडी दिखायेंगे।

ये भी पढ़ें -हमारा कोई दुश्मन नहीं, लोकसभा चुनाव के लिए राजग से हाथ मिलाने को तैयार : डॉक्टर अयूब

संबंधित समाचार