Etawah News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत।

इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत पर परिजन गंभीर आरोप लगा रहे है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

इटावा, अमृत विचार। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनुराग कुमार पुत्र सुमित किशोर निवासी निवासी इटगांव की जरा से बुखार आने पर मुंह और नाक से झाग निकलने पर परिजनों ने उसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बड़ी बहन साक्षी ने बताया कि अनुराग कल शनिवार के दिन स्कूल गया था। अनुराग आर्मी पब्लिक स्कूल मुलायम नगर में कक्षा 6 का छात्र था। बहन ने बताया कि स्कूल से आने के बाद उसे बुखार आ गया और नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत्यु घोषित कर दिया।

परिजन छात्र के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए परिजनों का कहना है कि जब उसे स्कूल में बुखार आ गया था, तो स्कूल प्रबंधन को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और बच्चे को छुट्टी होने तक स्कूल में ही बैठाए रखा।

परिजनों का ये भी आरोप है कि अगर मुंह से झाग निकल रहा तो किसी विषैले कीड़े के काटने से भी नाकारा नहीं जा सकता, जबकि छात्र स्कूल में पूरे समय तक स्कूल में रहा हो सकता है की स्कूल में ही किसी विषैले कीड़े ने काटा हो।

ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: जिस प्रेमिका का थामा हाथ… राशिद ने उसी के पिता के साथ मिलकर खड़ा किया गैंग और करने लगा लूट

संबंधित समाचार