देवरिया : छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य
देवरिया,अमृत विचार। जिले में छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार के कल्याण की कामना की। जिले के विभिन्न तालाब, पोखरे और नदी सरोवर के घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के लिए हजारों महिलाओं ने अपने परिवार की कल्याण की कामना के लिए शाम ढलने के समय अपने परिवार और बच्चों के साथ विभिन्न घाटों पर भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया।
इस दौरान व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने पूरी आस्था के साथ भगवान भास्कर को पानी में खड़े होकर अपना अर्घ अर्पित किये।इसके बाद में घाट पर बनी बेदी के चारों ओर बैठकर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की और गीत गाए। वहीं, सोमवार को उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो जायेगा। घाटों पर आनेवाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी भी लगे हुये हैं।
ये भी पढ़ें -छठ पूजा महापर्व : सूर्य को अर्घ्य देने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मेले जैसा दिख रहा नजारा
