देश के सभी राज्यों में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर लगना चाहिए प्रतिबंध: नीरज दौनेरिया

देश के सभी राज्यों में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर लगना चाहिए प्रतिबंध: नीरज दौनेरिया

लखनऊ, अमृत विचार। बजरंग दल अवध प्रान्त का प्रान्तीय सम्मेलन रविवार को विशाल खण्ड गोमतीनगर स्थित सीएमएस सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष कन्हैया लाल नगीना और विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि देशभर के सभी राज्यों में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। हलाल के प्रमाणन का करोड़ों अरबों रूपया लव जिहाद, लैण्ड जिहाद, गो तस्करी, आतंकवाद और आतंकी संगठन बनाने और मदरसे खोलने पर लगाया जाता है। इसी के पैसे इस्लामिक जिहाद व गजवा-ए-हिन्द चलाया जा रहा है। यह विषय केवल एक विषय का नहीं है। पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हलाल के पैसे से ही आतंकवादी संस्थाएं खडी हो रही हैं। नीरज दौनेरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत ही साहसिक निर्णय लिया है। यह स्वाभाविक रूप से बहुत ही अभिनंदनीय कदम है। क्योंकि आज देश में हलाल के नाम पर एक पैरलेल अर्थव्यवस्था खड़ी की जा रही है । आज देश में इसकी आवश्यकता क्यों है? जब देश की सरकारें सबके लिए संसाधन मुहैया करा रही हैं।

उसके बाद केवल वर्ग विशेष के आधार पर हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री करना और हिन्दू समाज को उन चीजों को खरीदने के लिए बाध्य करना जो हलाल नहीं खाता। हिन्दुओं को हलाल खाना पड़ रहा है। इससे हिन्दू धर्म का भ्रष्ट हो रहा है। नीरज दौनेरिया ने कहा कि योगी सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाकर बहुत ही साहसिक कदम उठाया है। योगी आदित्यनाथ ने यह पहल की है इसके लिए वह अभिनंदन के पात्र हैं। 

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि बजरंग दल हिन्दुओं की ताकत बनेगा। अब हिन्दुओं पलायन नहीं होगा और मतांतरण भी नहीं होने देंगे। लव जिहाद व लैण्ड जिहाद से देश को मुक्त करायेंगे। मतांतरित हिन्दुओं की सुरक्षित घर वापसी कराकर सबको हिन्दू बनायेंगे।  

देश व धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाला संगठन बजरंग दल देश से वामपंथ व आतंकवाद को समाप्त कर अजेय भारत बनायेगा। इस्लामिक जिहादियों को परास्त करेंगे व अपने धर्म पर आंच नहीं आने देंगे। हिन्दू जीवन मूल्यों की पुन: प्रतिष्ठा करायेगा।

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास का अभ्यर्थियों ने किया घेराव - Video