IND vs AUS Final World Cup 2023: एलईडी टीवी और मोबाइल फोन पर नजरें गड़ाए युवा, जीत पर बांटने को तैयार हो रहा पांच कुंतल लड्डू
बांदा में विश्व कप का महामुकाबला देखने को चौराहों पर टीवी लगवाए गए।
बांदा में विश्व कप का महामुकाबला देखने को चौराहों पर टीवी लगवाए गए। एलईडी टीवी और मोबाइल फोन पर युवा नजरें गड़ाए हुए है।
बांदा, अमृत विचार। महामुकाबले में विश्व कप भारत के हाथ लगे। ऐसा सपने देख रहे करोड़ों भारतीयों के बीच जनपद के नगर और कस्बों समेत ग्रामीण इलाकों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिये भारी उत्साह नजर आया। नगर के सभी प्रमुख चौराहों में लगाए गये एलईडी टीवी से लेकर मोबाइल फोन तक खेल प्रेमी अपनी आंखें गड़ाए रहे। हालांकि विश्व के फाइनल में इंडिया के पहली बार ऑल आउट होने से क्रिकेट प्रेमियों को खासी निराशा भी हाथ लगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप महामुकाबले को अपनी टीवी स्क्रीन से लेकर मोबाइल फोन पर देखने को युवाओं में सुबह से भी जोश देखा गया। इसके लिये शहर के व्यवसाइयों ने शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्ला में एलईडी टीवी लगवा रखे थे। महेश्वरी देवी चौक, रामलीला मैदान, कालूकुआं चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, बिजली खेड़ा, स्वराज कॉलोनी, पद्माकर चौराहा, किरन कालेज चौराहा आदि में एलईडी टीवी पर महामुकाबला देखने को दिन के एक बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
दिन दो बजे महामुकाबले का टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया तो युवा अपनी ही जगह पर खड़े होकर थिरक पड़े। इसके बाद सारा दिन महामुकाबले को देखने के लिये युवा एलईडी टीवी पर अपनी नजरें गड़ाए रहे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त बॉलिंग कर मैच को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जो युवाओं को काफी अखरा।
इस दौरान लोगों ने भारतीय बल्लेबाजों को भला-बुरा कहकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। हालांकि क्रिकेट प्रेमी कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी पर खुश भी नजर आए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरते ही मारे खुशी के बल्लियों उछल पड़े। खेल प्रेमियों का कहना है कि भारत की बेहतरीन बॉलिंग की उन्हें मैच जितवा सकती है।
जीत पर बांटने को तैयार हो रहा पांच कुंतल लड्डू
विश्व कप के महामुकाबले को लेकर सारा दिन यहां भी सट्टेबाजी का दौर चला। हालांकि उत्साहित नवयुवकों और व्यवसाइयों ने शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडारों में लड्डू का ऑर्डर दे रखा था। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकानों में पांच कुंतल से भी ज्यादा लड्डू तैयार किया जा रहा है। मिठाई की दुकानों में सारा दिन मिष्ठान विक्रेताओं समेत उनके कारीगर और लेबर ने विश्व कप का टीवी और मोबाइल और टीवी पर नजारा देखते हुए लड्डू तैयार किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लड्डू किसकी जीत की खाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- IND vs AUS Final, World Cup 2023 : गेंदबाज दिलाएंगे वर्ल्ड कप...टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रन का टारगेट
