बरेली: भाई ने प्रेमी से बात करते पकड़ा तो गायब हुई छात्रा, उसकी सहेली कराई थी युवक से बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : किला क्षेत्र में एक छात्रा अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इस पर भाई ने उसे जमकर फटकार लगाई तो वह गुस्से में प्रेमी संग चली गई। छात्रा की सहेली ने युवक का नंबर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के मुताबिक उनकी 16 साल की बेटी बिहारीपुर में एक कोचिंग में पढ़ती है। कोचिंग में उनकी बेटी की सहेली भी पढ़ती है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने में जुटीं टीमें

आरोप है कि सहेली ने उनकी बेटी से एक युवक से बात कराई और उसका नंबर भी दे दिया। इससे बेटी युवक से फोन पर बात करने लगी। वह और उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी बेटी और बेटा थे। बेटी मोबाइल से अपने प्रेमी से बात कर रही थी। जिस पर भाई ने उसे फटकार लगाई थी। जिससे नाराज होकर छात्रा प्रेमी संग चली गई।

ये भी पढ़ें - बरेली: बीड़ी से कपड़ों में आग लगने बुजुर्ग झुलसे, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

संबंधित समाचार