आगरा में कैंटर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। थाना शाहगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि थाना शाहगंज क्षेत्र में हमीद नगर गड्डा निवासी इमरान रविवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी केदारनगर चौराहे पर तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इमरान की मौके पर ही मौत हो गयी। 

शाहगंज प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद राहगीरों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया था जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -देवरिया हादसा : बेटी के निकाह का न्योता देने जा रहे स्कूटी सवार दंपती को ट्रक ने रौंदा, दो किलोमीटर तक घिसटे शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका