लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। देश भर में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण झूला मैदान स्थित छठ घाट पर आज सुबह व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व के व्रत को संपन्न किया। व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रतियों ने अपने 36 घंटे के व्रत का पारण किया।

Chhath Puja Lucknow 2

छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ हुई थी। इसके बाद 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर यानी कि कल शाम व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया। वहीं आज सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने इस छठ का व्रत संपन्न किया।

IMG_20231120_092922

छठ घाट पर भोर से ही व्रती महिलाओं ने गोमती नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य देव के उगने का इंतजार किया। भगवान सूर्य देव के उगते ही व्रतियों ने उन्हें दूध में जल मिलाकर अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव और छठी मईया की पूजा अर्चना की।

Screenshot_2023_1120_093132

इस दौरान व्रती महिलाओं ने टोकरी में फल, ठेकुआ, पुष्प आदि सजाकर सूर्यदेव की उपासना की और चारों दिशाओं में घूमकर सूर्य भगवान को नमन किया। इसके बाद उगते हुए सूर्य की ओर मुख करके सूर्य मंत्र का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य दिया।

Picsart_23-11-20_09-36-39-470

बता दें कि अर्घ्य देने के बात कई व्रती महिलाओं ने घाट पर गुड़, अदरक और पानी से अपने व्रत का पारण किया। वहीं कुछ महिलाओं ने घर जाकर पारण करने की बात कही।

Picsart_23-11-20_09-35-56-928

अमृत विचार से बातचीत करते हुए व्रती महिलाओं ने कहा कि इस पर्व को लेकर उनको काफी ज्यादा उत्साह रहता है। छठ पर्व को लेकर साल भर से इंतजार करते हैं। वहीं इस पर्व का काफी महत्व है। जो भी छठ मईया से मनोकामना की जाती है वह जरूर पूरी होती है। उन्होंने बताया कि आज सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हो गया। घर जाने के बाद उड़द की दाल, चावल, चढ़ाई गई सब्जियों से प्रसाद बनाया जाता है। 

Screenshot_2023_1120_093339

वहीं अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि छठ महापर्व सकुशल संपन्न हो गया है। उन्होंने छठ पर्व के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यूपी की योगी सरकार, जिला प्रशासन लखनऊ, नगर निगम, पुलिस और एलडीए का आभार जताया। वहीं व्रतियों की मांग पर उन्होंने घाट के विस्तार की भी बात कही। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार से इस बात पर वार्ता करेंगे।

ये भी पढ़ें :- लखनऊ: छठ महापर्व पर सूर्य भगवान को व्रती महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य, जयकारों से गूंजा घाट

संबंधित समाचार