कहां गए आज के भगवान....? टीम इंडिया की हार पर बोले भाजपा विधायक, सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सोशल मीडिया पर अपने अजीब-ओ-गरीब कमेंट को ले कर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने भारतीय टीम की हार पर देवी-देवता और भगवान पर कमेंटबाज़ी कर भगवा खेमें में खलबली मचा दी है। उन्होंने भारतीय टीम की हार पर अपने फेसबुक अकाउंट पर जो लिखा, उसने हर किसी को चौंका दिया है।

भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने विश्व कप के फाइनल में भारत की हार होने के बाद फेसबुक अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'आज हर भारतीय ने भारतीय टीम की जीत के लिए अपने देवी-देवता, गुरु और भगवान से दुआं मांगी। 

अगर कहीं भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते ?? आगे लिखा कि कहां गए आज के भगवान....धाम वाले ?? भाजपा विधायक के इस तरह के ट्वीट ने भगवा खेमें में खलबली मचा कर रख दी है। 

वैसे कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जो ट्वीट किया है,वह उनकी अपनी निजी राय है, उससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है। भाजपा विधायक की इस ट्वीट को लेकर लोग कुछ ऐसा ही कह रहें हैं कि भाजपा विधायक श्याम प्रकाश भी स्वामी प्रसाद मौर्य के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म