लखनऊ: थाने में आपस में भिड़े दो पुलिसकर्मी, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रहीमाबाद/लखनऊ। रहीमाबाद थाने में रविवार को किसी बात को लेकर दो सिपाही आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक सिपाही ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। रहीमाबाद थाने में तैनात सिपाही अरुण और एक अन्य पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों हाथापाई पर उतारू हो गये।

वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पुलिसकर्मी ने अरुण के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मारपीट नहीं हुई है। खाना खाने के दौरान अरुण का पैर फिसल गया था। गिरने से टीन के शेड से सिर टकराने से चोट लगी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बाइक टकराने पर फायरिंग, घर के बाहर खड़ी युवती को लगी गोली

संबंधित समाचार