अयोध्या: दीक्षांत समारोह के लिए फाइनल हुई ड्रेस, इन परिधानों में दिखेंगे छात्र-छात्राएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का 28 वां दीक्षांत समारोह 29 नवम्बर को होगा। समारोह को लेकर 27 व 28 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक छात्र-छात्राओं को दीक्षांत वेशभूषा उत्तरीय, भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पहले स्थित परीक्षा भवन से वितरित की जायेगी।

वहीं उपाधि, परीक्षा विभाग से वितरित होगी। कुलपति के दिशा-निर्देश में समारोह में शामिल होने वाले सदस्यों एवं स्वर्णपदक एवं उपाधिधारक छात्र-छात्राओं के लिए वेशभूषा निर्धारित की गई। जिसमें पुरुष वेशभूषा में सफेद कुर्ता, पायजामा, पीली सदरी व महिला वेशभूषा में सफेद लाल बॉर्डर साड़ी तथा लाल दुपट्टा के साथ सफेद सलवार समीज परिधान होगा।

मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से बताया कि स्वर्णपदक एवं उपाधि प्राप्ति के लिए उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया छात्र-छात्राओं को अपनी सहमति हर हाल में 25 नवम्बर तक दूरभाष व ई-मेल के माध्यम से सूचित करनी होगी।

यह भी पढ़ें:-महिला अधिकारी से बदसलूकी पर बोले अखिलेश- ‘नारी शक्ति वंदन’ का ढोंग क्यों कर रही है भाजपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका