बरेली: प्रेम संबंधों के शक में की थी महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

बरेली: प्रेम संबंधों के शक में की थी महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

बरेली, अमृत विचार। रविवार को थाना शाही क्षेत्र से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक महिला का शव गांव के पास पुआल में जलता मिला था। जिसे देख गांव वालों की रूह कांप गई थी। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने आरोपी पुलिस को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के सवालों के बाद आरेापी ने यह मान लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या की थी। वह भी किसी दूसरे युवक से प्रेम संब‍ंध होने के शक में। आज पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। 

बरेली के थाना शाही क्षेत्र के खेऊ की गौंटिया गांव में महिला भीमवती की हत्या कर उसके शव को पुआल से जला दिया था। पुलिस को उसके घर में टूटी चूड़ियां पड़ी मिली थीं। वहीं खेत में भी शव खींचने के निशान पाए गए थे। भीमवती के पति नेपाल सिंह पर शक की सुई टिकी जो बयानों में लगातार पुलिस को उलझा रहा था। लेकिन बाद में वह अपने ही बताए गए बयानों में उलझ गया। पुलिस ने आरोपी पति नेपाल सिंह को घटना का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया। 

नेपाल सिंह ने पुलिस को पत्नी के प्रेम संबंध की बात तो बताई, पर यह नहीं बताया कि उसका रात में भी उससे विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने सुबह पांच बजे नेपाल सिंह को आग लगे पुआल के ढेर के पास खड़ा देखा था, जबकि यह बात नेपाल सिंह ने पुलिस को नहीं बताई। पुलिस का मानना है कि रात में शव जलाने के बाद हो सकता है सुबह वह शव की स्थिति देखने गया होगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, हाथ पर लिखे नाम से हुई शिनाख्त

 

ताजा समाचार

अमित शाह ने सीआरपीएफ जवानों को दी स्थापना दिवस पर बधाई
बलिया में भीषण सड़क हादसा: हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, एक छात्र की मौत, कई घायल
IPS Transfer: दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हटाए गए गाजियाबाद के DCP विवेक चंद्र यादव
प्रयागराज: चप्पल, पर्स छोड़कर नए पुल से युवती ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस
APJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि आज: CM योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा- कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
पीलीभीत: लेखपाल साहब ने लगाई ये कैसी रिपोर्ट! शुरू होते ही रुक गया एमआरएफ सेंटर का निर्माण.., पहले कहां थे जिम्मेदार