अमरोहा: तिगरी में बसा तंबुओं का शहर, श्रद्धालुओं का रेला बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। तिगरी गंगा की रेती पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। मेले की ओर श्रद्धालुओं का रेला बढ़ रहा है। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन नजर आई। इसके चलते गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया है।   

शहर के इंदिरा चौक पर भी जाम में दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। वाहन चालकों, यात्रियों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार फाजलपुर रेलवे फाटक से इंदिरा चौक तक जाम की स्थिति बनी। रेलवे फाटक बंद होने पर समस्या और बढ़ गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

उधर, मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बार तिगरी गंगा मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला रहा है। जबरदस्त भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रत्येक वर्ष देवोत्थान के बाद श्रद्धालु तिगरी गंगा मेले की तरफ अपना रुख करते थे। लेकिन इस बार देवोत्थान से तीन दिन पहले ही श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा मेले में पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:- संभल: पत्नी की जला कर हत्या के मामले में आरोपी पति को सात वर्ष का कारावास

संबंधित समाचार