कौशांबी में कुल्हाड़ी से युवती को काट डाला, मुकदमेबाजी का है विवाद
कौशांबी, अमृत विचार। महेवाघट के ढेरहा गांव में एक युवती को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को खबर कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव के धूरपति पुत्री धरम पाल निषाद को गांव के ही रहने वाले अशोक और पवन निषाद ने किसी बात को लेकर कुल्हाड़ी से कटकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव सहित एएसपी समरबहादुर और थाने की फोर्स पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों के मुताबिक युवती ने पहले भी हत्यारे के भाई के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। जिसमे लड़का जेल गया था । जेल से आने के बाद लड़की से सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। सुलह ने होने की वजह से हत्या का कारण बताया जा रहा है।
इस मामले में एसपी का कहना है की पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी की वजह से दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -हरदोई : पति की हत्या में पत्नी को आजीवन कारावास
