श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे लौटे वापस, इस मामले में पकड़े गए थे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे मंगलवार को सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी मछुआरे सड़क मार्ग से रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए हैं। 

दो मशीनीकृत नौकाओं पर सवार होकर 15 मछुआरे 14 नवंबर को मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम से निकले थे, लेकिन कथित रूप से श्रीलंकाई जल क्षेत्र प्रवेश करने के कारण उन्हें पकड़ लिया गया था। इसके अलावा, 28 अक्टूबर को तीन ट्रॉलरों में मछली पकड़ने गए लगभग 23 मछुआरों को भी श्रीलंकाई अधिकारियों ने पकड़ लिया था। मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें भी रिहा कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण और 10 लाख युवाओं को नौकरी का वादा

संबंधित समाचार