बरेली: दो बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल
बरेली, अमृत विचार। नैनीताल हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभी रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद जाकिर अली ने बताया कि पीलीभीत के जहानाबाद जतीपुर मदरसा निवासी उनका दामाद अफसर अली पुत्र छोटे बाइक से अपने बेटे शाहबाज के साथ रिछा गया था। रास्ते में देवरनिया क्षेत्र में बकैनिया के पास बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अफसर अली की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपी बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। घटना पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: गोपाष्टमी पर एक तरफ पूजा, दूसरी तरफ भटकती रहीं गायें, गोशालाओं में पूजन हुआ तो कई जगह मिली बदहाल तस्वीर
