अयोध्या: राम मंदिर में पुजारी पदों की नियुक्ति के लिए 3000 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन, जानें कितना मिलेगा वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर में पुजारी के 200 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इसके लिए आवेदन भी ले लिए गये हैं। मंगलवार को आवेदन संख्या करीब 3000 से अधिक हो गई है। लिए गये आवेदन के आधार पर पुजारियों का साक्षात्कार लिया जायेगा। इसके बाद ही चयन किया जायेगा। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से से हुई घोषणा के बाद ये जानकारी मीडिया में साझा की गई है। इस संबंध राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि साक्षात्कार के बाद चयन होने वाले पुजारियों की सूची बाद में जारी की जायेगी। 

तीन सदस्यीय टीम लेगी साक्षात्कार
- साक्षात्कार का आयोजन विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवक पुरम में होगा। साक्षात्कार वाली समिति में वृन्दावन के एक हिंदू उपदेशक, जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत सत्यनारायण दास और नंदिनी शरण शामिल होंगे। 

प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे 2000
चयनित उम्मीदवारों को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दौरान 6 माह तक पुजारियों को 2000 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। नियुक्ति पत्र भी दिया जायेगा। जानकारों के मुताबिक एक सलाना इनका इंक्रीमेट भी होगा। समय-समय पर प्रमोशन भी किया जायेगा। 

अभी पुजारियों को मिलता है ये वेतन
- मुख्य पुजारी को 32,900 रु. प्रति माह
- सहायक पुजारियों को 31,900 रु. प्रति माह 

ये भी पढ़े:- लखनऊ: सीएमओ कार्यालय पर आशाओं ने किया प्रदर्शन, कहा- उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं

संबंधित समाचार