बरेली: ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात डेलापीर चौराहे पर ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया और करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान भीड़ ने कुछ ही दूरी पर आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अमन पुत्र राकेश कुमार मेडिकल स्टोर पर काम करता था। मंगलवार रात वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। डेलापीर चौराहे पर ट्रक ने अमन को कुचल दिया और घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गया। इस दौरान अमन बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक ट्रक रोककर भागने की कोशिश करने लगा। भीड़ ने आरोपी चालक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और फौरन घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कॉल कर मृतक के भाई सुमित को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

 

संबंधित समाचार