शाहजहांपुर: दवाइयों से भरे डीसीएम में छिपाकर ले जाई जा रही 369 पेटी शराब बरामद
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में दवाइयों से भरी डीसीएम में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पंजाब से गुवाहाटी ले जाई जा रही थी। शाहजहांपुर के कलान थाने की पुलिस को सोमवार देर रात दो बजे सूचना मिली कि …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में दवाइयों से भरी डीसीएम में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पंजाब से गुवाहाटी ले जाई जा रही थी।
शाहजहांपुर के कलान थाने की पुलिस को सोमवार देर रात दो बजे सूचना मिली कि शराब तस्कर डीसीएम में अवैध शराब ले जा रहे हैं। पुलिस ने मुरादाबाद-कानपुर हाईवे पर मदनपुर गांव के पास डीसीएम को रोक लिया। चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने वाहन की सघनता से तलाशी ली तो दवाओं के बीच छिपाकर रखी गई अवैध शराब की 369 पेटी बरामद हो गईं। शराब की कीमत लगभग तीस लाख रुपये है। शराब मैकडावल और आफिसर्स च्वाइस ब्रांड की थी। चालक जितेंद्र पठानकोट के थाना नागलपुर के मिरथल का रहने वाला है।
एसपी एस आनंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। तस्करों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
