एकेटीयू ने छात्रों को दिया मौका, करा सकते हैं चैलेंज मूल्यांकन, जानिए क्या हैं शर्तें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के सम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की रेगुलर और कैरीओवर परीक्षा के कैरीओवर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा में शामिल छात्रों को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देश पर चैलेंज मूल्यांकन का अवसर दिया गया है। अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के चैलेंज मूल्यांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं गाइडलाइन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 

प्रति विषय चुकाने होंगे 300
प्रथम चरण में चैलेंज मूल्यांकन के लिए शासनादेश के अनुसार उत्तर पुस्तिका देखने के लिए प्रति विषय तीन सौ रूपये शुल्क विश्वविद्यालय की ईआरपी लॉगइन के जरिये ऑनलाइन जमा करके पांच दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रथम चरण में चैलेंज मूल्यांकन के लिए आवेदन की लास्ट डेट के बाद डिजिटल मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका छात्र के ईआरपी लॉगइन पर उपलब्ध करा दी जाएगी। यदि छात्र उत्तर पुस्तिका देखने के बाद असन्तुष्ट होता है तो चैलेंज मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।

शुरू हुई पीजी की मौखिक परीक्षा
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के एमटेक, एमफार्म और एमआर्क पाठ्यक्रम की मौखिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं ईआरपी लॉगइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:-  ''पनौती'' पर सियासी जंग जारी, अब ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- सबको पता है...!

संबंधित समाचार