शाहजहांपुर: भ्रष्टाचार की अम्मा पार्टी है कांग्रेस- केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/खुदागंज, अमृत विचार। सूबे के नायब मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विकास खंड खुदागंज के गांव उखरी में जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जहां ग्रामीणों से सीधे रू-ब-रू होते हुए उनकी समस्याएं सुनीं, वहीं विरोधी दलों में जमकर सियासी तीर चलाए।

कांग्रेस और सपा को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। भ्रष्टाचार की बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले के मामले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर चल रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा पार्टी बन चुकी है, जिसके दो-दो पूर्व अध्यक्ष हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए जी-जान लगा दी, इसी का प्रतिफल है कि आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वहीं, सत्ता के वियोग में कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। सपा की बात करें तो इसके के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सत्ता में आने के लिए 2048 तक सपना देखना बंद कर देना चाहिए। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हमारे प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, तो कभी कांग्रेस का कोई ना कोई छुट भैया नेता ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है जो राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है। देश की जनता सब जान और समझ रही है।

कांग्रेस और सपा की इन्हीं बातों का जवाब जनता 2024 के चुनाव में देने को तत्पर बैठी है। मान-मर्यादा को ताक पर रखकर बयानबाजी करने वालों को जनता सबक जरूर सिखाएगी। इसका खामियाजा विरोधियों को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ चुनाव में भी भुगतना पड़ेगा। जनता फैसला करने जा रही है।
   
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की जनता ने विधानसभा चुनाव में सिक्सर लगाया है, यही जोश और उत्साह अबकी बार फिर देखने को मिलेगा। चुनाव के नतीजों से विरोधी अभी से भयभीत नजर आने लगे हैं, इसी कारण उनका मानसिक संतुलन डांवाडोल हो रहा है। सभी में बौखलाहट साफ देखी जा सकती है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: अंटा चौराहे से इस्लामिया तिराहे तक कल से 24 दिन बंद रहेगी सड़क

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म