प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ 'मंत्री' गिरफ्तार, दस हजार का घोषित किया था इनाम
प्रयागराज, अमृत विचार। मरहूम माफिया अतीक अहमद के चचरे भाई असलम उर्फ 'मंत्री' को प्रयागराज की ऑक्टोपस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। असलम के खिलाफ रंगदारी सहित कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं। असलम, अतीक की प्रॉपर्टी दो पूरा काम देखता था। पुलिस असलम से अतीक की बेनाम सम्पत्तियों के बारे में अब पूछताछ करेगी।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन में ये ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शातिर अपराधी पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस इन दिनों 'ऑपरेशन ऑक्टोपस' अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ मंत्री बुधवार को गिरफ्तार हो गया।
पुलिस ने असलम उर्फ मंत्री के फरार होने के बाद उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। असलम उर्फ मंत्री पर पूर्व में रंगदारी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है। अब टीम अतीक की सम्पत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी।
असलम उर्फ 'मंत्री 'अतीक अहमद का चचेरा भाई तो था ही, इसके अलावा बेहद करीबी भी था। जिसकी वजह से वह प्रॉपर्टी से जुड़ा पूरा काम देखता था। ज़मीन कब्जा करने के लिए लोगों को डराता धमकाना इसका पेशा था। पुलिस काफी दिनों से असलम उर्फ 'मंत्री' की तलाश कर रही थी।
बता दें कि पुलिस लगातार अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कार्रवाई में असलम को गिरफ्तार किया गया है। यह कई मुकदमों में वांछित था। बता दें कि अतीक की करोड़ों की बेनामी संपत्तियो की देखरेख में काफी पैसा भी कमाया था।
असलम और उसके परिवार के नाम कई और संपत्तियां नोएडा में कर मिली हैं। इस संपत्ति की तलाश के लिए कमिश्नरेट प्रयागराज ने नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक पत्र भेजा था। जिसके बाद एसीईओ संजय खत्री ने प्राधिकरण के सभी विभागों को निर्देशित किया था कि सात दिनों के अंदर अतीक अहमद से जुड़ी सभी प्रापॅटी की रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
इसी साल अप्रैल में भाई अशरफ संग अतीक के मारे जाने के बाद अतीक का परिवार इन बची हुई संपत्तियों को चोरी से बेचने और बचाने के लिए परेशान है। पिछले कुछ समय से परिवार नोएडा की प्रॉपर्टी बेचने की फिराक में है। इसका सौदा अतीक के बेटों के दोस्त कर रहे हैं। कई रिश्तेदार कर इसमे शामिल है। नोएडा प्राधिकरण एक जो पत्र भेजा गया उसमें स्पष्ट है कि अतीक समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर 14 (आई) एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
अतीक अहमद, अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब और अतीक के बेटे अली, उमर, असद, एहजम और आबान की संपत्ति का विवरण भी निकाला जा रहा है। एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि नोएडा में लैंड, ग्रुप हाउसिंग, इंडस्ट्री, कमर्शियल के अधिकारी डीजीएम, एजीएम को पत्र से अवगत कराया गया है। रिपोर्ट आते ही इसकी जानकारी कमिश्नरेट प्रयागराज को सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ें -Video - एडिशनल एसपी के बेटे की मौत के 24 घंटे बाद स्कूली ड्रेस में पहुंचे स्टंटबाज, गाड़ियां सीज
