नोएडा पुलिस ने एक फार्म हाउस से अवैध शराब के साथ चार लोग किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त टीम ने एक फार्म हाउस से अवैध शराब जब्त की है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शराब को हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था। 

उन्होंने बताया कि फार्म हाउस का मालिक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात संयुक्त टीम ने सेक्टर-135 स्थित कांतम फार्म हाउस पर छापेमारी की और मौके पर पाया कि वकुल अग्रवाल, राहुल कुमार, राहुल कसाना, सूरज सिंह आदि हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब लोगों को परोस रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है तथा फार्म हाउस मालिक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से शराब की 58 बोतलें बरामद की गई हैं जो कि हरियाणा में ही बेचने के लिए अधिकृत थीं। 

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-नोएडा: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में चौकीदार को तीन साल की सजा

संबंधित समाचार