जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में नवागंतुक बीकॉम ऑनर्स के छात्रों का हुआ स्वागत, फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स ने की मस्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में नवागंतुक बीकॉम ऑनर्स छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर छात्रों की ओर से अपने जूनियर छात्रों के स्वागत के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, महाविद्यालय के उप प्राचार्य, प्रो. केके शुक्ला ने की।

उन्होंने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के बीच जीवन जीने के तरीकों पर विचार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनका महाविद्यालय में स्वागत किया। उन्होंने  प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा करने के लिए भी प्रेरित किया। बीकॉम ऑनर्स के छात्रों ने पार्टी में गीत-संगीत के बीच नृत्य, मिमिक्री एवं सोलो सिंगिंग की रंगारंग अभिव्यक्तियो का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के अंत मे पलक सिंह को मिस फ्रेशर एवं रोशन कुमार को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।  साथ ही हिमांशु यादव को मिस्टर एंटरटेनमेंट एवं जतिन साहू को मिस्टर स्पार्कलिंग के खिताब से नवाजा गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा ने मिस्टर व मिस प्रेशर को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के समापन पर बीकॉम ऑनर्स विभाग प्रभारी, डॉ विवेक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ कल्पना शर्मा, डा. जया त्रिपाठी, डॉ. नूर उस सबा, डॉ रवि तोलानी सहित वाणिज्य संकाय के अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-संतकबीरनगर: फंदे से लटकता मिला यूट्यूबर मालती चौहान का शव, पति से पूछताछ में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार